Press "Enter" to skip to content

टेकरी पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाया तो गोरखनाथ मंदिर के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़े किए / Shivpuri News

शिवपुरी: विष्णु मंदिर के सामने टेकरी की सरकारी जमीन पर रेत, ईंट, गिट्टी व सीमेंट सामग्री आदि के अवैध फड़ हटाकर प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया है। प्रशासन की सख्ती काम तो आ रही है, लेकिन टेकरी अभी भी पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त नहीं हो पाई है। यदि प्रशासन लगातार कार्रवाई कर दे तो टेकरी अवैध फड़ों से पूरी तरह मुक्त हो सकी है।


शिवपुरी एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता अधीनस्थ अमले के साथ टेकरी से अवैध फड़ एक दिन में हटाने की हिदायत दी थी। जिससे बड़े पैमाने पर लगने वाले फड़ कम हुए हैं। विष्णु मंदिर के सामने वाले हिस्से में ज्यादा बड़ा फड़ लगता था, उसके हटते ही प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधात्मक बोर्ड लगा दिया है। इसके बाद भी टेकरी के पिछले हिस्से में गोरखनाथ मंदिर आगे रेत, ईंटों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़े किए जा रहे हैं।

साथ ही गोरखनाथ मंदिर वाले रास्ते पर भी ईंटों रख दिए हैं। अवैध फड़ों के कारण श्रद्धालु जोखिम महसूस करते हैं जिससे कई लोग मंदिर तक नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा टेकरी के पूर्वी हिस्से में बाणगंगा सिद्धेश्वर मेला रंगमंच वाली जगह पर अभी भी अतिक्रमण बरकरार है। ईंट, रेत रखकर कारोबार किया जा रहा है। बता दें कि सिद्धेश्वर मंदिर के आगे बाउंड्रीवाल कर देने से टेकरी वाले हिस्सा बाहर हो गया है जहां सालों से में रंगमंच लगता था। यहां कवि सम्मेलन से लेकिन अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!