Press "Enter" to skip to content

18 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 दिन में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर के वार्ड क्रमांक 4 से है. जहां पर मंगलवार की देर रात 18 वर्षीय युवक गोलू कुशवाह की हत्या के मामले में बैराड़ थाना पुलिस ने 3 दिन के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने से सफलता हासिल की है.

जानकारी के अनुसार यह हत्या की 22/04/2023 की बीती रात की है. जहां पर दोनों आरोपी गोलू उर्फ विशाल कुशवाह और अमन कुशवाह ने उनके परिवार की एक महिला के साथ चल रहे मृतक गोलू कुशवाह के अवैध संबंधों के शक पर मृतक की बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया था. जिसके बाद मृतक गोलू कुशवाह ने उपचार के दौरान ही ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में दम तोड़ दिया था. जिसके बाद बैराड़ पुलिस ने अस्पताल से मर्ग डायरी आने के बाद ही मामले में इजाफा धारा 302 की कायमी कर आरोपियों की सहगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी. जिसके बाद बैराड़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी गोलू उर्फ विशाल कुशवाह को कोलारस और आरोपी अमन कुशवाह को कोटा राजस्थान से गिरफ्तार कर थाने लेकर आए हैं. हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. और अग्रिम कार्यवाही जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!