शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग के समोहा गांव में रहने वाले गांव के एक उपद्रवी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों उपद्रवी ने गांव के हैंडपंप को उखाड़ दिया था। जिससे ग्रामीणों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मिलकर एक साथ करैरा थाना सहित सहायक यंत्री पीएचई विभाग को दर्ज कराई।
समोहा गांव के रहने वाले अर्जुन पूरी गोस्वामी ने बताया कि एक उपद्रवी से ग्रामीण परेशान है। उसका नाम सोनू गिरी है। एक महीने पहले सोनू ने मंदिर के पास लगे सरकारी हैंडपंप को ट्रेक्टर की टक्कर मार कर तोड़ दिया था। जैसे तैसे उसे सही करवाया था लेकिन सोनू ने दोबारा उस हैंडपंप को तोड़ दिया। वह गांव का एकमात्र हैंडपंप है जिसके टूटजाने से ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
उपद्रवी यहीं नहीं माना, मंगलवार रात गांव में बिजली नहीं थी तो सोनू ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर के सारे तेल को निकाल दिया। जिससे अब बिजली की समस्या से भी ग्रामीणों को झूझना पढ़ रहा है। आज सभी ग्रामीणों ने सोनू गिरी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तोड़ दिया हैंडपंप, बिजली गई तो ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment