शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में रहने वाली महिला ने आज एसपी के शिकायत की है. महिला ने बताया कि उसके पति के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ अवैध सबंध हैं और उसी के चक्कर में पति आए दिन मारपीट करता है.
जानकारी के अनुसार मनियर की रहने वाली महिला भावना राठौर ने बताया कि उसके पति रामेश्वर राठौर पुत्र जगदीश राठौर निवासी मनियर के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है. और महिला उनके पास में ही निवास करती है. महिला के पति ड्राइवर का काम करते हैं और दूसरी महिला का पति भी ड्राइवर था जिसके चलते दोनों की दोस्ती हो गई थी और घर आना जाना शुरू हो गया था.
भावना ने बताया कि इसकी शादी उसके पति के साथ 2009 में हुई थी. उसके चार बच्चे हैं सबसे बड़ी 12 साल की लड़की है और सबसे छोटा 2 साल का लड़का है. महिला ने बताया कि पिछले 2 सालों से पिंकी राठौर जो कि पड़ोस में रहती है उसके पति का चक्कर चल रहा है वहीं अवैध संबंध का आरोप भी महिला ने लगाया है. महिला ने बताया कि महिला अक्सर घर आया जाया करती थी. जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और उनके संबंध बन गए पिंकी राठौर के पति की एक माह पहले मौत हो चुकी है. पिंकी राठौर के तीन बच्चे हैं. महिला ने बताया कि पति आए दिन दूसरी महिला के चक्कर में मेरी मारपीट करते है और बच्चों की मारपीट करते है कल रात को भी मारपीट करके वह भाग गए. जिसकी शिकायत कोतवाली में कई बार की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते आज महिला एसपी ऑफिस पहुंची है.

पति के हैं पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने की SP से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment