Press "Enter" to skip to content

भंडारे से खाना खाकर वापस लौट रही महिला पर भैंस ने किया हमला, महिला को ही गंभीर चोट / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है. जहां एक महिला को भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि महिला भंडारे से खाना खाकर वापस अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में भैस ने महिला पर हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार गणेशी कुशवाह उम्र 48 साल निवासी गणेश खेड़ा गोपिया भंडारे में खाना खाने गई हुई थी. तब वह गोपिया भंडारे से खाना खाकर वापस अपने गणेश खेड़ा गांव लौट रही थी. तभी रास्ते में भैंस ने महिला पर हमला कर दिया. महिला पर भैस ने सींग से इतना हमला किया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं. जिसकी सूचना पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर महिला का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!