शिवपुरी: श्री राम फाइनेंस कंपनी करैरा के शाखा प्रवंधक महेन्द्र पाल सिंह द्वारा बताया गया कि आशीष यादव पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम कालीपहाड़ी तह. करैरा जिला शिवपुरी ने कंपनी से वाहन क्रमांक MP33 BB 1260 पर श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी लिमिटेड से फायनेंस के रूप में उधार लिए गए ऋण अदा ना करने के मामले में आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी अमित प्रताप सिंह के द्वारा आरोपी को 01 माह का साधारण कारावास एवं एक लाख दस हजार रूपये का प्रतिकर लगाया है साथ ही प्रतिकर अदा ना करने पर 15 दिवस का साधारण कारावास पृथक से भुगतान किए जाने का निर्णय पारित किया। इस मामले में परिवादी की ओर एड.पंकज जैन के द्वारा पैरवी की गई।
परिवादी महेंद्र पाल सिंह के अनुसार अभियुक्त आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम कालीपहाड़ी तह.करैरा जिला शिवपुरी के द्वारा परिवादी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी लिमि. करैरा जिला शिवपुरी से एक मारुति वाहन क्र.MP 33 BB 1260 को क्रय करने हेतु लोन प्राप्त किया था, जो परिवादी को किश्तों में अदा किया जाना था किन्तु अभियुक्त द्वारा संपूर्ण राशि अदा नहीं की गई एवं परिवादी का 2,05,988/- रूपये बकाया निकल रहा था, उक्त राशि की मांग पर अभियुक्त आशीष यादव ने इलाहाबाद बैंक शाखा करैरा शिवपुरी का एक चेक क्रं. 787041 दिनांक 13.11.17 को राशि 83,200/- रूपये का परिवादी कंपनी को स्वयं के हस्ताक्षर कर दिया था, परिवादी ने जब उक्त राशि को प्राप्त करने अपने बैंक खाते में चैक लगाया तो वह दिनांक 15.11.17 को चेक इस टीप के साथ कि खाते में निधि कम है वापस कर दिया। उक्त चैक बाउंस होने के पश्चात परिवादी ने अपने अभिभाषक के माध्यम से उक्त राशि प्राप्त करने हेतु अभियुक्त को नोटिस जारी कराया गया। नोटिस प्राप्ति के उपरांत भी आरोपी आशीष यादव के द्वारा फरियादी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कं.लिमि. को कोई राशि अदा नहीं की गई। उक्त राशि प्राप्त करने एवं न्याय पाने के लिए फरियादी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कं.लिमि. ने अभियुक्त के विरूद्ध परिवाद पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमित प्रताप सिंह ने प्रकरण में साक्ष्य का विवेचन करने के बाद अभियुक्त आशीष यादव को दोषी पाते हुए आरोपी को 01 माह का साधारण कारावास और 1,10,000 रूपये प्रतिकर दिलाए जाने का आदेश पारित किया। प्रतिकर अदा ना करने पर अभियुक्त आशीष यादव को 15 दिवस का साधारण कारावास पृथक से भुगतने का निर्णय पारित किया। इस प्रकरण को कंपनी के बिजनेस हैड हरिओम शर्मा के आदेश पर रीजनल लीगल हेड पवन कुमार शर्मा एवं एडवोकेट अंकुर शर्मा द्वारा प्रस्तुत कराया गया था.

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी का ऋण अदा ना करने पर एक माह का कारावास एवं 1 लाख 10 हजार रूपये का प्रतिकर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News





Be First to Comment