शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र में एक भूसे से भरे पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौत हुई है।
दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन मौके फरार हो गया। पिछोर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। भौंती थाना क्षेत्र के चनखारी गांव के रहने वाले रामकुमार ने बताया कि सोमवार को मैं और गांव के करीब 20 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जवारे विसर्जन कर रतनगढ़ से वापस अपने गांव चिनखारी आ रहे थे।
तभी सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे करारखेड़ा प्रतीक्षालय के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 93 टी 8653 ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक तरफ से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरा भाई जगदीश लोधी, चाचा श्री राम लोधी, जहान सिंह ट्रॉली से नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों तत्काल पिछोर अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने जगदीश लोधी को मृत घोषित कर दिया।

भूसे से भरे पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment