Press "Enter" to skip to content

शहर के सभी नालों से हटेगा अतिक्रमण, 5 दिन में सीमांकन कर रिपोर्ट देगी टीम / Shivpuri News

शिवपुरी: रियासतकालीन नालों सहित शहर के सभी प्रमुख 16 नालों से अतिक्रमण चिह्नित कर हटाया जाएगा। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने 7 दिन में अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश एसडीएम और तहसीलदार को दिए हैं। शहर के नालों में भरी गंदगी देख नाराज कलेक्टर ने बारिश से पहले सभी नालों की सफाई के निर्देश सीएमओ केशव सिंह सगर को दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद मंगलवार को ही बैंक कॉलोनी में तहसीलदार और राजस्व अमले ने मौके पर पहुंच नाले की नापजोख की। सीएमओ ने भी पोकलेन मशीन नालों में उतारकर सफाई की शुरुआत करा दी है।


दरअसल शहर में नालों में भरी गंदगी के चलते अक्सर पहली, दूसरी तेज बारिश में ही नालों की गंदगी पानी के भराव के साथ घरों, दुकानों और गोदाम तक पहुंच जाती है। जिससे शहर में बाढ़ के हालात निर्मित होते हैं।ऐसे में पहली बार सभी नालों की सफाई के साथ-साथ नालों से अतिक्रमण हटाने को चिह्नांकित किया गया है। इसकी अहम वजह यह है कि एनजीटी ने अब से 8 साल पूर्व नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते ठंडी सड़क सहित कुछ नालों से अतिक्रमण हटा लेकिन फिर कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।

एक बार फिर से एनजीटी ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को निर्देश दिए कि पर्यावरण सुरक्षा और संवर्धन के लिए नालों पर अतिक्रमण ना हो इसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। जिसके चलते कलेक्टर ने जब इन नालों का मौका मुआयना नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएम केशव सिंह सगर के साथ किया तो नालों में बढ़ी गंदगी को देखकर वह चौक गए। सीएमओ से बोले की बीमारी का उपचार डॉक्टर से पहले कराया जाता है या बीमारी बढ़ जाने के बाद इलाज को जाते हैं। तुमने नालों की सफाई पहले से नहीं कराई, यही वजह है कि इसमें गंदगी भरी है। बारिश आने में कुछ दिन शेष है, मई के दूसरे हफ्ते तक तुम इसकी सफाई करो।

और प्रतिदिन कितना काम नालों की सफाई में हुआ इसकी प्रगति से अवगत कराओ। इसके बाद सीएमओ केशव सिंह सगर ने सफाई व्यवस्था की कमान हाथ में लेकर पोकलेन मशीन नालों में उतार दी। उनका दावा है कि 15 मई तक वह इन नालों की सफाई कर देंगे, वही नालों से अतिक्रमण चिन्हित करने कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी की ड्यूटी लगाई। वह 7 दिन में अतिक्रमण चिह्निंत कर देंगे, ताकि नालों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण शेष ना रहे।

15 मई से पहले करा देंगे नालों की सफाई
कलेक्टर सर ने बारिश से पहले नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। हम नालाें की सफाई करा रहे हैं और 15 मई के पहले तक यह काम पूरा कर लेंगे।- केशव सिंह सगर, सीएमओ, नपा, शिवपुरी

7 दिन में अतिक्रमण की रिपोर्ट मांगी
नालों में बहुत गंदगी है। अतिक्रमण भी है। सीएमओ को सीधा कह दिया है बारिश के पहले मुझे सारे नाले साफ चाहिए। एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी की जिम्मेदारी नालों के अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए लगा दी है। वे 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।- रवींद्र कुमार चौधरी , कलेक्टर, शिवपुरी

नालों पर अतिक्रमण का आंकलन कर रहे
नालों पर अतिक्रमण का आंकलन कर रहे हैं। जिन लोगों की मकान-दुकान वहां पर हैं, उन्हें नोटिस दे रहे हैं। उनकी रजिस्ट्री देखने के बाद हकीकत सामने आ सकेगी। जो भी दोषी होगा, वह कार्रवाई की जद में आएगा।- सिद्धार्थ शर्मा, तहसीलदार, शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!