शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक के हेल्पर ने अपनी प्रेमिका के प्यार को पाने की खातिर ट्रक ड्राइवर के साथ विश्वासघात कर दिया, और ट्रक के भाड़े के रखे लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया था। शिकायत के बाद सोमवार को करैरा थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक के हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह था मामला
20 अप्रैल को ट्रक ड्राइवर रवि परिहार पुत्र रामदयाल परिहार (36) निवासी अंबेडकर मोहल्ला दिनारा ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 5940 में अंगूर भरने 17 अप्रैल को महाराष्ट्र के पीपलगांव गया हुआ था। मेरे साथ अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का रहने वाला 28 साल का विनोद जाटव भी हेल्परी के लिए गया हुआ था। 17 अप्रैल को ट्रक में अंगूर भरकर उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर के लिए निकले थे। 19 अप्रैल को जगदीशपुर की मंडी में अंगूर को खाली किए थे। जहां से हमें ट्रक के भाड़े के तौर पर एक लाख साठ हजार रुपए मिले थे। जिन्हें लेकर हम शिवपुरी की ओर आ रहे थे। 20 अप्रैल की सुबह 9 बजे मैने करैरा थाना क्षेत्र के निचरोली रोड पर ट्रक को रोक दिया था। पैसों का बैग विनोद के हवाले करने के बाद में फ्रेश होने के लिए चला गया था। लौटकर देखा तो विनोद और पैसों से भरा हुआ बैग नहीं मिला। इसके बाद विनोद जाटव का कोई सुराग नहीं लगा था।
प्रेमिका के लिए की चोरी, प्रेमिका ने दिया धोखा
पुलिस ने आरोपी ट्रक क्लीनर विनोद जाटव को उसके गांव सिरसौद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ट्रक क्लीनर विनोद जाटव ने बताया कि यह चोरी उसने अपने गांव की ही रहने वाली एक प्रेमिका के लिए की थी। वह इन पैसों के सहारे अपनी प्रेमिका को भगाकर कहीं दूर ले जाने वाला था। इसकी योजना भी उसने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर फोन पर बना ली थी। योजना के तहत 20 अप्रैल को वह ट्रक के भाड़े के पैसों को चुराकर झांसी के रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जहां तय कार्यक्रम के अनुसार उसकी प्रेमिका को भी झांसी की रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। वह पैसों के साथ दोपहर से लेकर रात तक झांसी के ही रेलवे स्टेशन पर अपनी प्रेमिका का इंतजार करता रहा, मगर उसकी प्रेमिका झांसी रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। इसके बाद वह पैसे लेकर वापस अपने गांव लौट आया, और गांव में ही छिप गया। बताया गया कि ट्रक ड्राइवर विनोद जाटव और उसकी प्रेमिका दोनों की शादी शुदा है। इसके बावजूद विनोद जाटव ने अपनी प्रेमिका को भगाकर ले जाने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख दस हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपी विनोद जाटव ने बताया कि शेष पैसों से उसने एक 16 हजार का एक मोबाइल खरीद लिया। बाकी के पैसों को उसने जुएं और शराब में उड़ा दिए।

प्रेमिका को खुश करने हेल्पर ने ड्राइवर के साथ किया विश्वासघात, 1 लाख 60 हजार उड़ाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment