शिवपुरी: जिले में यातायात सप्ताह की शुरुआत सोमवार को हो गई। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखा कर यातायात सुरक्षा रथ को रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदोरिया, देहात थाना प्रभारी विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस मौके पर शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि यातायात सुरक्षा सप्ताह 24 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पुलिस अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिनमें यातायात के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्वता के बारे में बताया जाएगा। इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में भी पुलिस पहुंचेगी और बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
एसपी ने बताया कि यातायात सप्ताह में जिले भर में चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। जो यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने के चलते सड़क दुर्घटना हो जाती है। जिसमें लोग घायल हो जाते हैं वहीं, कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पुलिस यातायात जागरूकता सप्ताह मनाती है।

SP रघुवंश सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment