शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सावननील गांव में एक 40 साल के आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ग्रामीण ने सतनवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव का पहले पोस्टमार्टम कराया और फिर उसके बाद शव परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भरत आदिवासी पुत्र कुंवर राज उम्र (40) रात अपने घर पर आकर सो गया था लेकिन वह सुबह नहीं जागा। देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के भाई मोती आदिवासी का कहना है कि बीते रोज गांव का चौकीदार मानसिंह मेरे भाई को सतनवाड़ा थाने पर ले गया था। इसके बाद वह वापस लौट कर रात में सो गया। फिर सुबह नहीं उठा रात में उसकी मौत हो गई।
मजदूरी के गेहूं का चल रहा था झगड़ा
मृतक की पत्नी का कहना है कि भरत आदिवासी गिप्पी सरदार और गुरचरण के यहां मजदूरी का काम करता था। लेकिन गिप्पी और गुरचरण ने मजदूरी के एवज में मिलने वाले गेहूं नहीं दिए गए थे। इसकी शिकायत 6 दिन पहले मैंने सतनवाड़ा थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को गांव का चौकीदार मानसी राजीनामे की बात कहकर मेरे पति को सतनवाड़ा थाने ले गया था। इसके बाद लौट कर वह घर आकर सो गया था और सुबह मृत अवस्था में मिला।
मामले की विवेचना हो रही
सतनवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लग सकेगा। महिला की शिकायत की भी विवेचना की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थिति में आदिवासी की मौत, चौकीदार ले गया था साथ, वापस आकर सोया तो उठा नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment