शिवपुरी: बदरवास थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगबाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि तीन आरोपियों में से दो आरोपी ऐसे हैं जो छह दिनों के भीतर दूसरी बार आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते पकड़े गए हैं।
बदरवास थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी बदरवास के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास निक्की की दुकान के सामने कुछ लोग मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपियों ने अपना नाम निक्की उर्फ नितिन गुप्ता पुत्र हरि कुमार गुप्ता(32) निवासी लक्ष्मीगंज बदरवास, सौरव यादव पुत्र अवतार सिंह यादव(22) निवासी ग्राम बारई और गोलू उर्फ गौरव राठौर पिता मोहन प्रसाद राठौर( 22) निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बताया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों सटोरिए अपने तीनों मोबाइल के जरिए मुंबई इंडियंस और किंग इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवा रहे थे। तीनों आरोपियों के पास से 3 एंड्रॉयड मोबाइल और 20 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के मोबाइल में आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने की एक लिंक भी मिली। तीनों आरोपियों के गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि निक्की उर्फ नितिन गुप्ता और सौरव यादव को बदरवास थाना पुलिस ने 17 अप्रैल को भी आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया था। लेकिन जमानत से बाहर आने के बाद उन्होंने दोबारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाना शुरू कर दिया था।

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाले तीन सटोरिए गिरफ्तार, इनमें दो ऐसे जो छह दिन में दूसरी पकड़ाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment