शिवपुरी: शहर के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में शुमार भदैया कुंड की अब सूरत बदलेगी। यहां कैफेटेरिया और एडवेंचर जोन बनाने की प्लानिंग है। जिसके तहत वन विभाग और नगरीय प्रशासन को संयुक्त रूप से इसे विकसित करने कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।पहले चरण में भदैया कुंड में भरी जलकुंभी और कचरा साफ करने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है, जो 10 दिन में इसकी सफाई कराएगा। वही नगर पालिका आगामी 7 दिन में इसके सौंदर्यीकरण का प्लान तैयार करेगी।
दरअसल भदैया कुंड को लेकर वन विभाग और नगरीय प्रशासन ने अपना-अपना दावा ठोका था, लेकिन वन विभाग के दावा ठोकने के बाद नगर पालिका ने अपने कदम पीछे खींच लिए, यही वजह रही कि यहां पिछले 3 साल में कोई बड़ा काम नहीं हो पाया।
एनजीटी के निर्देश के बाद कलेक्टर सक्रिय हुए और यह पहल शुरू हुई। पूर्व में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर यहां वन विभाग ने एडवेंचर जोन बनाया लेकिन वन विभाग मेंटेन नहीं कर सका। यही कारण है कि तकरीबन 4 लाख रुपए इस योजना पर खर्च हुए, लेकिन एडवेंचर जोन की रस्सी और सामग्री तक तार-तार हो चुकी है, जिसे रविवार सुबह 7 बजे कलेक्टर ने देखा तो नाराजगी जाहिर कर कहा कि इतने सुंदर पर्यटक स्थल पर यदि वन विभाग मेंटेन नहीं कर सका तो यह उनकी कमी है।
इसके लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारी अनिल सोनी को निर्देश दिए कि वह जल्द इसे सुधारें।जिस पर श्री सोनी ने जल्द काम करने की बात कही। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि तकरीबन ₹4 लाख इस एडवेंचर जोन को बनाने में खर्च किए गए, अब उतनी ही राशि फिर से खर्च कर मेंटेन की जाएगी। वन विभाग की देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में एक बार फिर से नया प्लान तैयार हुआ है। जो लागू होता है तो भदैया कुंड आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन की नई शुरुआत होगी।
पर्यटक अब यह नहीं कर सकेंगे
बच्चों के मुंडन के बाद उतारे गए बाल और अन्य सामग्री का डिस्पोजल अब भदैया कुंड में नहीं होगा। { पॉलिथीन और हानिकारक प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री का उपयोग यहां नहीं कर सकेंगे। { तेज आवाज में शोरगुल और डीजे नहीं बजा सकेंगे। गंदगी फैलाने पर भी लगेगा जुर्माना।
आने वाले दिनों में भदैयाकुंड पर बदलाव देखेंगे
पर्यटन स्थल के रूप में शिवपुरी बहुत विकसित हो सकता है, लेकिन यहां इतने प्राकृतिक सुंदर स्थल होने के बावजूद उनका मेंटेनेंस नहीं है। इसलिए हमने यहां पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों से बातचीत की। नगर पालिका को सुंदरीकरण कृषि विभाग को नाडेप टैंक और उद्यानिकी विभाग को सुंदर फूल और माली व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।आगामी कुछ दिनों में आप यहां बहुत बदलाव देखेंगे। – रवींद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर, शिवपुरी
भदैया कुंड को नया लुक देने जा रहे हैं
भदैया कुंड को हम नया लुक देने जा रहे हैं।सबसे पहले तो हम यहां पर हरियाली विकसित करेंगे और उसके साथ-साथ बाहर के कुंड में ही अब केश विसर्जित हो सकेंगे।अंदर कुंड में यह गतिविधियां हम ने आज से ही प्रतिबंधित कर दी है। भदैया कुंड विकसित करने प्लान तैयार करने के निर्देश सीएमओ को दे दिए। -गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका शिवपुरी

भदैयाकुंड की बदलेगी सूरत, कैफेटेरिया, एडवेंचर जोन विकसित होगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment