Press "Enter" to skip to content

जमीन विवाद के चलते युवक को मारी गोली: अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष और उसके परिजनों पर लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र विलूखो और पतारा के बीच में रविवार की रात एक युवक में जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी गई। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।


जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के धौलागढ़ फाटक पर एक आदिवासी से वर्ष 2010 में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद धाकड़ और उसके परिजनों ने एक जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर नाथूराम पंडित निवासी धौलागढ़ का कब्जा था। वह अपने परिवार के साथ उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे। जबकि विनोद धाकड़ के पास अब उस जमीन की रजिस्ट्री थी इसके बावजूद नाथूराम ने जमीन से कब्जा नहीं हटाया। यह मामला तहसील न्यायालय, एसडीएम न्यायालय, कलेक्ट्रेट न्यायालय और कमिश्नरी तक पहुंच चुका था। सितंबर 2022 में न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने जमीन से नाथूराम का कब्जा हटवा दिया और जमीन विनोद धाकड़ की सुपुर्द कर दी थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था।

रास्ते में मारी गोली

जिला अस्पताल में उपचार करा रहे नाथूराम पंडित के बेटे सोनू पंडित ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था तो विलूखो और पतारा के बीच में एडवोकेट विनोद धाकड़, पुष्पराज धाकड़, कुलदीप धाकड़, संतोष धाकड़ व एक अन्य कार में सवार होकर आए। उन्होंने मुझे रोक लिया और कार से उतर कर मेरे साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी। सोनू के अनुसार कुलदीप और पुष्पराज दोनों के हाथ में हथियार थे, परंतु गोली किसने चलाई यह उसे पता नहीं है।

आरोप निराधार

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व विनोद धाकड़ के भाई के साथ भी मारपीट की हुई थी, इस पर नाथूराम पंडित के स्वजनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज है और वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में विनोद धाकड़ का कहना है कि उन्होंने बकायदा शासन की अनुमति लेकर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। कमिश्नर न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिया है। सोनू का आरोप निराधार और झूठा है कि उन्होंने और उनके स्वजनों ने उसे गोली मारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!