Press "Enter" to skip to content

शासकीय प्राइमरी स्कूल कुशवाहापुरा में पानी की टंकी गिरी, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जल जीवन मिशन स्कीम के तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए पीने के पानी की टंकियां बनवाई गई हैं। नरवर ब्लॉक की बेरखेड़ा पंचायत स्थित प्राइमरी स्कूल कुशवाह पुरा की टंकी छत सहित भरभरा कर गिर गई। घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन किचन में रखा गैस चूल्हा सहित अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई है।


जानकारी के मुताबिक शासकीय प्राइमरी स्कूल कुशवाहापुरा की छत पर पिछले साल तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी बनवाई गई थी। बताया जा रहा है कि गुणवत्ता खराब होने की वजह से शुक्रवार को पानी की टंकी छत सहित भरभरा कर नीचे गिर गई।

स्कूल किचन में रखी गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा सहित अन्य खाद्य सामग्री का नुकसान हो गया है। बता दें कि पिछले साल भी शासकीय माध्यमिक विद्यालय कलोथरा (करैरा) में भी विद्यालय भवन टंकी भरभरा कर गिर गई थी । इसके साथ लाखों रुपए का भवन भी गिर गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!