शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के आवास गांव में घर में लूट के उद्देश्य से घुसे 2 बदमाशों से ITBP में पदस्थ मंजू यादव भिड़ गई। इस घटना में बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर घर की अन्य महिलाओं के साथ लूट का प्रयास किया था। बराबरी से टक्कर देने के बाद घबराकर भागे दो बदमाशों में से एक बदमाश को पकड़कर दिनारा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर में आईटीबीपी में पदस्थ मंजू यादव ने बताया कि बीती रात में मेरी मां प्रभा यादव मेरी छोटी बहन रानी यादव भाभी दीक्षा यादव घर पर थे। मेरे पिता की तबीयत खराब थी इसलिए वह दवाई खाकर छत पर सो रहे थे तभी, रात में दो अज्ञात बदमाश घर के भीतर घुस गए थे और मेरे माथे पर कट्टा अड़ा दिया था। दूसरे बदमाश ने मेरी भाभी और मां का मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद बदमाश पैसों की मांग करने लगे थे। इसी दौरान मेरी भाभी दीक्षा यादव ने भागने का प्रयास किया था, जिसे देख एक बदमाश ने मेरे भाभी के सिर में ईंट मार दी थी जिससे उनके सिर में खून बहने लगा था। जिसे देख मैं दोनों बदमाशों से भिड़ गई थी और शोर मचा दिया था। शोर-शराबे को सुनने के बाद मेरा भाई अनुज यादव राघवेंद्र यादव और चाचा राम अवतार भी आ गए थे जिन्हें देख दोनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। दोनों बदमाश छत से कूदकर भागने का प्रयास किया था।
इसी दौरान एक बदमाश के पैर में छत से कूदने के कारण चोट आ गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना नाम रवि रावत निवासी ग्राम सनारी जिला दतिया बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जम्मू कश्मीर में पदस्थ है मंजू, 3 मई की है शादी
जानकारी के अनुसार मंजू यादव जम्मू कश्मीर के आईटीबीपी में पदस्थ है। मंजू यादव की 3 मई की शादी फिक्स हुई है। इसी के चलते मंजू एक माह की छुट्टी लेकर जम्मू-कश्मीर से अपने ग्रह ग्राम आवास थाना दिनारा पहुंची हुई थी। बीती रात हुई घटना में मंजू यादव बदमाशों से भिड़ गई थी जिसके बाद दोनों बदमाशों को उल्टे पांव भागना पड़ा था।

घर में घुसे बदमाश, कट्टा अड़ाकर लूट की कोशिश, ITBP जवान ने चोर को पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment