Press "Enter" to skip to content

कार ने मारी माँ बेटे कों टक्कर, अस्पताल में छोड़कर भागा / Shivpuri News

शिवपुरी में एक महिला और उसके बच्चे को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों को चोटें आई। ग्रामीणों ने कार को रुकवा कर ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद ड्राइवर ने महिला और उसके बच्चे का इलाज कराने की बात कहकर मां-बेटे को कार में बैठा लिया। फिर ड्राइवर क्लिनिक के बाहर महिला को दो सौ रूपए देकर मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, ड्राइवर महिला का सामान भी कार में रख कर ले भागा। महिला ने इसकी शिकायत खोड़ चौकी में दर्ज कराई है।


यह मामला गुरूवार देररात का बताया जा रहा है। खोड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची उषा बाई पत्नी लखन लोधी (40) निवासी पीपारा ने बताया कि 20 अप्रैल की शाम 06.30 बजे की बात है- मैं अपने बच्चे ऋषिकेश का इलाज कराने बदरवास आई थी। लड़के का इलाज कराकर सरकारी अस्पताल के आगे डीपी के पास पहुँची तो एक कार जिसका नंबर एमपी 33 बीबी 2040 है, उसके ड्राइवर की लापरवाही से चलाते मुझमें टक्कर मार दी गई।

जिससे मैं और मेरा बेटा सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद ड्राइवर को ग्रामीणों पकड़ लिया था। पिटाई के डर से ड्राइवर ने इलाज कराने की कहकर मुझे व मेरे बेटे को कार में बैठा लिया। इसके बाद ड्राइवर हमें एक डॉक्टर की दुकान पर ले गया। इस दौरान ड्राइवर ने मुझे 200 रुपए दिये और बोला कि तुम अपना इलाज करा लेना ओर कार को भागकर ले गया। कार में मेरा सामान भी रखा था उसे भी ड्राइवर अपने साथ ले गया।

ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई और सामान दिलाने की शिकायत खोड़ चौकी में दर्ज कराई है। खोड़ चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!