शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क में जो चीता घूम रहा है उस ओवान चीता का नाम अब पीएम मोदी ने पवन रख दिया है। आज पवन चीते से सुबह होते ही माधव नेशनल पार्क की सीमा से निकलकर सुरवाया गांव के खेतों में जा पहुंचा। वहां चारा चर रहीं गायों के झुंड पर हमला बोलते हुए एक गाय को मौत के घाट उतार दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
पवन (ओवान) चीता अभी भी सुरवाया गांव और मोहम्मदपुर गांव के बीच अपना डेरा जमाए हुए है। नेशनल पार्क की टीमें सहित अब सुरवाया थाना पुलिस भी पवन की निगरानी कर रही है।
जिले में पवन चीते को आज छटवां दिन है। पवन 16 अप्रैल से शिवपुरी में अपना डेरा जमाए हुए हैं। ऐसे में चीते को आज माधव नेशनल पार्क की सीमा में घुसे हुए चौथा दिन है आज शुक्रवार की सुबह पवन की लोकेशन सुरवाया गांव के पास मिली थी। जहां उसने एक गाय का शिकार कर लिया।
बता दें, पवन गुरुवार की सुबह माधव नेशनल पार्क की बलारी मंदिर के पास पहुंच गया था। इस दौरान रात में परासारी गांव पहुचा जहां से वह बलारपुर माता मंदिर के रास्ते से होता हुआ करई गेट की ओर आगे बढ़ा, लेकिन पवन करई गेट से पहले कुछ किलोमीटर दूर ही रुक गया था। इस दौरान ओवान ने एक हिरन का शिकार किया और आज रात पवन ने फिर अपनी लोकेशन बदली और सुरवाया गांव पहुच गया।
बता दें कि 6 दिन से लगातार पवन दिन में एक ही स्थान पर आराम कर रहा है और रात होते ही अपनी लोकेशन बदल देता है। इन 6 दिन में चीते ने चार हिरण और एक गाय का शिकार किया है।

माधव नेशनल पार्क में घूम रहे चीता ओबान का नाम हुआ पवन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment