शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बालाजी धाम थीम रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी. बाइक पर सवार पति-पत्नी नीचे गिर गए जिसके बाद पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार कल्याण पुत्र बादामी आदिवासी उम्र 45 साल निवासी अमरखोआ थाना सिरसौद ने बताया कि 20 अप्रैल को शाम के 7 बजे की बात है. तभी उसकी पत्नी कमाल बाई के साथ वह अपने गांव अमरखोआ से शिवपुरी आ रहे थे. जैसे ही बालाजी धाम के सामने आए तो बालाजी धाम मंदिर के सामने कट पर ट्रैक्टर ने तेजी व लापरवाही से वन वे में ट्रैक्टर को मोड़ दिया. इसके बाद बाइक में सामने से टक्कर मार दी पति-पत्नी दोनों टक्कर के बाद नीचे गिर गए पत्नी की कमर में चोट आई थी वही कल्याण के सिर में चोट आई थी. 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया. मेडिकल कॉलेज से पत्नी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया जेएएच हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया. पति ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई है. थाना कोतवाली ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

बालाजी धाम के कट पर ट्रैक्टर ने तेजी व लापरवाही से सामने से बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment