Press "Enter" to skip to content

बकरी की बीमारी ठीक करने की दवाई खांसी की दवाई समझकर पीली जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में एक युवती ने खांसी की दवा समझकर बकरी की बीमारी ठीक करने की दवा पी ली युवती को खांसी हो रही थी. तभी उसने बकरी की बीमारी ठीक करने की दवा खांसी की दवा समझकर पी ली जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ी और युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार प्रीति आदिवासी पुत्री विजय सिंह आदिवासी उम्र 18 साल निवासी दादोरा थाना सुरवाया अपने घर पर थी. मां अन्य महिलाओं के साथ में लकड़ी लेने के लिए जंगल में गई थी. तभी युवती को खांसी हुई तो घर पर रखी बकरी बीमारी ठीक करने की दवा को खांसी की दवा समझकर युवती ने पी ली. जिसके बाद युवती बीमार होने लगी. वहीं युवती की दो बहन और हैं दूसरे नंबर की बहन ने फोन पर मां को जानकारी दी. युवती के चाचा और भाई जिला अस्पताल युवती को लेकर आ चुके थे इसके बाद माँ भी जिला अस्पताल पहुंची युवती का इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!