शिवपुरी: नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को शिवपुरी शहर में 10 ऑटो स्टैंड चिंह्नित कर लिए हैं। खेल मंत्री के के दौरे के बाद ट्रैफिक पुलिस व नपा ने देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने यह कदम उठाया है। निर्धारित ऑटो स्टैंड पर ऑटो खड़े रहने से लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।
शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर ऑटो अस्त-व्यस्त कहीं भी खड़े होने से ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस गुरुवार को मैदान में उतरी और शहर में ऑटो स्टैंड के लिए 10 जगह चिंह्नित कर ली हैं।
बता दें कि ऑटो चालकों ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के सामने अपनी समस्या रखी थी। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस सड़क पर ऑटो खड़ा देखकर कहीं भी चालान काट देती थी। ऑटो स्टैंड नहीं होने से बार बार चालानी कार्रवाई से ऑटो चालक परेशान हो रहे थे।
इन जगहों पर ऑटो स्टैंड निर्धारित किए
जिला अस्पताल के सामने, पोहरी बस स्टैंड, ग्वालियर बायपास, गुना बायपास, आईटीआई तिराहा, झांसी तिराहा, दो बत्ती चौराहा, फिजिकल तिराहा, पुराना बस स्टैंड और न्यू ब्लॉक चौराहे पर ऑटो स्टैंड बनाया गया है।
ऑटो स्टैंड चयन के वक्त नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी मौजूद रहीं। नपाध्यक्ष ने कहा कि ऑटो स्टैंड पर बोर्ड और पैवर्स ब्लॉक लगवाए जाएंगे। निर्धारित जगह पर ऑटो खड़े होने से ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव, एसआई योगेश शर्मा, देवेंद्र त्रिवेदी सहित नपा स्टाफ व ट्रैफिककर्मी मौजूद थे।

ट्रैफिक सुधारने शहर में 10 ऑटो स्टैंड चिह्नित, जानिए कहा कहा रहेंगे ऑटो स्टैंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment