शिवपुरी: जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ एक बाबू ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने भाजपा नेता पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी कनपटी पर पिस्टल अड़ा कर रुपयों की मांग की गई। साथ ही ट्रांसफर की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इतना ही नहीं इस मामले में महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ ने भी बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा- मेरी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी
बुधवार शाम सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे महिला एवं बाल विकास विभाग के बाबू जीपी खरे ने बताया कि मैं 17 अप्रैल 2023 को सुबह 11:30 बजे अपने कार्यालय में सरकारी काम कर रहा था। इसी दौरान मेरे पास पिछोर क्षेत्र के ग्राम रही निवासी भाजपा नेता बसंत पाराशर आ गया। वह मुझे कमरे के बाहर कार्यालय प्रांगण में ले गए, और रुपयों की मांग करते हुए बोले कि मुझे महिला एवं बाल विकास विभाग से और आपसे रुपए लेना है। जब मैने पैसे देने से मना कर दिया तो बसंत पाराशर ने मुझे गालियां दीं, और बोले कि तू प्रदेश स्तर के भाजपा नेता को पागल बना रहा है। इसके बाद अपनी कार में रखी पिस्टल निकाल कर मेरी कनपटी पर अड़ा दी। उसने मुझे गालियां देते हुए बोले कि मैं फिर से आऊंगा, और आठ दिन में तेरा तबादला करवा दूंगा।
इसकी लिखित शिकायत बाबू द्वारा सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की भी मांग की है।
मैं किसी जीपी खरे को नहीं जानता: भाजपा नेता
इस संबंध में जब बसंत पाराशर को फोन लगाकर मामले में उनका पक्ष जानना चाहा तो उनका कहना था कि वह तो जीपी खरे को जानते ही नहीं हैं, और उनका महिला एवं बाल विकास विभाग से क्या लेना देना? वह ऑफिस गए ही नहीं हैं। उनकी शिकायत जीपी खरे ने किसके कहने पर की है, वह नहीं समझ पा रहे हैं।
जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी: थाना प्रभारी
इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि शिकायत आई है। मामले की पहले जांच की जाएगी, जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा नेता पर धमकाने का आरोप, बाबू ने कहा मेरी कनपटी पर पिस्टल तानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment