शिवपुरी: थीम रोड पर मीट बेचने पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए दुकानदार से 2 हजार रु. वसूले हैं। इसी तरह थीम रोड पर गन्ना जूस दुकान का भी 1 हजार रु. का चालान काटा है। नगर पालिका शिवपुरी और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार की शाम दो घंटे सड़क पर उतरकर कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 30 चालान काटे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका शिवपुरी ने ट्रैफिक पुलिस के साथ थीम रोड के फुटपाथ पर दुकानें सजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बुधवार की शाम 6 बजे मीट मार्केट से पहले थीम रोड किनारे मीट की दुकान से कार्रवाई की। सड़क के फुटपाथ पर दुकान सजाकर मीट बेचने पर नगर पालिका ने 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
इसी तरह थीम रोड के फुटपाथ पर ही टेंट लगाकर गन्ना जूस की दुकान सजा ली। नगर पालिका ने फुटपाथ खाली करने के निर्देश दिए और 1 हजार रु. का जुर्माना अलग से वसूला है। ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव और नगर पालिका के एसआई योगेश शर्मा ने स्टाफ के साथ गुरुद्वारा से आगे तक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर सामान सजाकर बैठक दुकानदारों से 500-500 रु. का जुर्माना वसूला है।
वहीं 10 से अधिक ठेले वालों से 100 रु. की जुर्माने की कार्रवाई की गई है। थीम रोड का फुटपाथ लोगों के पैदल चलने के लिए है। लेकिन दुकानदार अपना सामान सजा लेते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। इसलिए नगर पालिका व ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

नगरपालिका, यातायात की संयुक्त कार्रवाई: थीम रोड पर मीट बेचने बालों पर कसा सिकंजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment