शिवपुरी: शिवपुरी के विवेकानंद कालोनी के रहने वाले एडवोकेट के साथ आज कई एडवोकेट शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने साथी एडवोकेट के पिता पर हुई झूठी एफआईआर के मामले में आवेदन दिया है. वहीँ एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
जानकारी के अनुसार प्रेम नारायण शर्मा पुत्र छिरिया लाल शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि बटाई से रमेश रावत कृषि कार्य करते हैं. 16 अप्रैल को 4 बजे उन्हें ज्ञात हुआ कि हरनाम अलबेल एवं उनके पुत्र गढ़ प्रदीप गिर्राज व रिश्तेदार महेश व कमर सिंह लोगों ने भूमि पर ट्रैक्टर ले जाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. तभी बटाईदार रमेश रावत व छोटे पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर से खेत जोतने की तैयारी करते मिले इसके बाद वे अपना सामान लेकर भाग गए और कहने लगे कि झूठे केस में फंसा दूंगा.
16 अप्रैल को शाम के 7 बजे के आसपास झूठा मामला दर्ज कराए जाने की आशंका होने लगी. 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली की सिरनाम के पुत्र प्रदीप ने कोतवाली में झूठी शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद ज्ञात हुआ कि छेड़छाड़ और मारपीट की घटना घटित करना बताया गया है. एडवोकेट प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला हुआ ही नहीं है. वहीं जमीन पर कब्जा करना चाहते थे. यही बात हुई थी नाही जो महिला के द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है वह महिला वहां मौजूद नहीं थी जिसका वीडियो भी बनाया गया है. सभी एडवोकेट ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

एडवोकेट के पिता पर झूठी FIR कराई दर्ज, वकीलों ने दिया एसपी को ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment