शिवपुरी: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे को जिस कोठी नंबर 17 में अदालत लगाकर कोर्ट मार्शल किया था, वहां मंगलवार को उनकी शहादत दिवस पर सन्नाटा पसरा रहा। छुट्टी होने की वजह से आम दिनों में खुलने वाले संग्रहालय में ताला लगा दिया गया। दरअसल, 18 अप्रैल को शिववुरी में तात्या टोपे को फांसी दी गई थी। ऐसे में प्रशासन ने उनकी समाधि स्थल राजेश्चरी रोड पर तो कार्यक्रम आयोजित किए लेकिन, जिस कोठी नंबर 17 में अदालत लगाकर उनका कोर्ट मार्शल किया गया था वहां ताला लगा दिया गया। यही नहीं प्रशासन ने उनकी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए जो पत्र छपवाया है उसमें भी टात्या टोपे के शहादत दिवस को जयंती लिख दिया। जबकि तात्या टोपे की जयंती 16 फरवरी को मनाई जाती है।
पुरातत्व विभाग के अधीन है संग्रहालय
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक तात्या तोपे को अंग्रेजों ने जिस कोठी नंबर-17 में अदालत लगा कर उनका कोर्ट मार्शल किया था, उस भवन को संग्रहालय बनाया गया था। तभी से यह संग्रहालय पुरातत्व विभाग के अधीन है। इस ऐतिहासिक अदालत को संग्रहालय में तब्दील कर यहां तात्या टोपे से जुड़े दस्तावेजों और तमाम छायाचित्रों का संजोकर रखा गया था। यहां अक्सर पर्यटक और अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान के बारे में जानने लोग पहुंचते रहते हैं।
आमंत्रण पत्र में लिखा है कि स्वराज संस्थान मध्य प्रदेश भोपाल तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे की जयंती का आयोजन 18 अप्रैल 2023 मंगलवार को तात्या टोपे समाधि स्थल राजेश्वरी रोड शिवपुरी में प्रातः 8:00 बजे से किया जा रहा है। शाम 8:00 बजे से प्रसिद्ध कलाकार सुहासिनी जोशी भोपाल द्वारा देशभक्ति के गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी। 19 अप्रैल 2023 को शाम का 8:00 बजे परमानंद केवट एवं उनके साथियों द्वारा लोकगीत एवं लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कृपया उक्त कार्यक्रमों में अपने परिजन एवं मित्र गणों के साथ उपस्थित रहने का अनुरोध है। – जिला प्रशासन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
मंगलवार को अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर भी इस संग्रहालय में टाला लटका कर रखा गया।
मंगलवार को अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर भी इस संग्रहालय में टाला लटका कर रखा गया।
बलिदान दिवस को बता दिया तात्या टोपे की जयंती
अमर शहीद तात्या टोपे का बलिदान दिवस के मौके पर 18 और 19 अप्रैल को शहीद मेला का आयोजन राजेश्वरी रोड स्थित तात्या टोपे समाधि स्थल पर किया जा रहा है। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने आमंत्रण पत्र भी छपवाए हैं। आमंत्रण पत्र में भी जिला प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है। जिला प्रशासन ने 18 अप्रैल अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस को तात्या टोपे की जयंती बताया है। जबकि अमर शहीद तात्या टोपे की जयंती 16 फरवरी को मनाई जाती है।
यह संग्रहालय पहले से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। इस संग्रहालय की दीवारें जर्जर होती जा रही है। इसके बावजूद पुरातत्व विभाग ने इस और ध्यान दिया।
यह संग्रहालय पहले से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। इस संग्रहालय की दीवारें जर्जर होती जा रही है। इसके बावजूद पुरातत्व विभाग ने इस और ध्यान दिया।
बलिदान दिवस को बता दिया तात्या टोपे की जयंती
अमर शहीद तात्या टोपे का बलिदान दिवस के मौके पर 18 और 19 अप्रैल को शहीद मेला का आयोजन राजेश्वरी रोड स्थित तात्याटोपे समाधि स्थल पर किया जा रहा है। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने आमंत्रण पत्र भी छपवाए हैं। आमंत्रण पत्र में भी जिला प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है। जिला प्रशासन ने 18 अप्रैल अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस को तात्या टोपे की जयंती बताया है। जबकि अमर शहीद तात्या टोपे की जयंती 16 फरवरी को मनाई जाती है।
अधिकारियों से साधी चुप्पी
दोनों ही मामले में शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी से फोन पर बात करना चाही तो कई फोन लगाने के बाद भी बात नहीं हो सकी। साथ ही शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता ने छुट्टी पर होने की बात कही। पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ ने कहा कि मैं इस मामले को दिखवा लेता हूं।
शहीद तात्या टोपे के प्रपौत्र सुभाष टोपे ने उपेक्षा का शिकार हो रहे संग्रहालय के जीर्णोद्धार की मांग की है।
शहीद तात्या टोपे के प्रपौत्र सुभाष टोपे ने उपेक्षा का शिकार हो रहे संग्रहालय के जीर्णोद्धार की मांग की है।
प्रपौत्र ने की राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर आज शहीद तात्या टोपे के प्रपौत्र सुभाष टोपे भी शिवपुरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुभाष टोपे ने पुरातत्व विभाग, प्रदेश सहित केंद्र सरकार से मांग की है कि अमर शहीद तात्या टोपे को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। साथ ही समाधि स्थल पर हर रोज सुबह तिरंगा लहराएं, और राष्ट्रीय सम्मान के साथ साम ढलने से पहले उतारा जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी तात्या टोपे के बलिदान याद रख सकें।

तात्या टोपे के संग्रहालय पर लटका ताला: आमंत्रण पत्र में बलिदान दिवस को बता दिया जयंती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment