शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने दो बुकी को आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों बुकी आज होने वाले मैच रॉयल चैलेंजर बेंग्लोर बनाम चैन्नई सुपर किंग पर और श्रीलंका बनाम आयरलैंड के विरूद्ध चल रहे टेस्ट मैच पर लोगों को ऑनलाइन मोबाइल के जरिए सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने दो बुकी के पास से 1 लाख 45 हजार रुपए सहित चार एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है।
बदरवास थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि निक्की गुप्ता एवं सौरव यादव निवासी बारई थाना बदरवास के नितिन की दुकान के बाहर बैठकर लोगों की अपने मोबाइल में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने के लिए आईडी बनाकर अपने मोबाइलों पर मैच रॉयल चैलेंजर बेंग्लोर बनाम चैन्नई सुपर किंग पर एवं श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच पर लोगों से हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहे है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी थी। जहां निक्की उर्फ नितिन पुत्र हरि कुमार गुप्ता उम्र 32 साल निवासी लक्ष्मी गंज बदरवास के तथा सौरव पुत्र अवतारसिंह यादव उम्र 22 साल निवासी बारई के मोबाइल चलाते दिखे जि।न्हें पकड़ा तो नितिन गुप्ता के कब्जे से आईपीएल सट्टा के 1 लाख 42 हजार रुपए नगद तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल मिले, नितिन अपनी आईडी IEXCH NET की एजेंट आईडी नितिन गुप्ता की एक और आईडी YBXPRO की एजेंट आईडी चलाता पाया गया।
इसके अतिरिक्त सौरव के कब्जे से 3 हजार रुपएनगदी तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल मिला तथा आईडी 1EXCH.NET की मास्टर आईडी चलाता हुआ पाया गया, दोनों के पास से कुल 1 लाख 45 हजार रुपए नगद और एक लाख रुपए की कीमत 4 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(क) ध्रुत क्रीड़ा अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से अन्य एजेंट के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे 2 युवक पकड़े, ID से लगवाते थे सट्टा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment