Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदार ही भगा ले गया था अपने साथ, दुष्कर्म भी किया, पुलिस ने हरियाणा से दस्तयाब किया / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजिकल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के संजय कालोनी से लापता एक नाबालिग को हरियाणा के पानीपत से बरामद किया है साथ ही आरोपी महेंद्र धानुक निवासी साहबाद (राजस्थान) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपरहण, पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।


फिजिकल थाना प्रभारी अरविन्द छारी ने बताया की फिजिकल थाना क्षेत्र के संजय कालोनी के रहने वाले फरियादी ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत 17 दिसम्बर 2022 को दर्ज कराई थी।

फरियादी ने अपने ही राजस्थान के साहबाद के रहने वाले महेंद्र धानुक पर बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के आरोप लगाए थे। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी।

मोबाइल नंबरों की सीडीआर व टावर लोकेशन से नाबालिग की लोकेशन हरियाणा के पानीपत में मिली थी। एक टीम हरियाणा के लिए रवाना की गई थी। जहां पुलिस को नाबालिग को बरामद करने में सफलता हाथ लग गई साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!