Press "Enter" to skip to content

भारतीय स्टेट बैंक से नहीं लिया कर्ज, फिर भी हो गई ज़मीन बंधक, जानिए मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कलेक्टर जनसुनवाई में आज एक युवक ने अपनी जमीन को मुक्त कराने की गुहार लगाई है. युवक ने बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक से कोई लोन नहीं लिया है फिर भी उसकी जमीन भारतीय स्टेट बैंक में बंधक हो गई है.

जानकारी के अनुसार कप्तान सिंह जाटव पुत्र रगुनी जाटव निवासी ठेह डोंगर तहसील शिवपुरी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी जमीन 2011 से भारतीय स्टेट बैंक में बंधक है जबकि युवक द्वारा बैंक से कोई लोन नहीं लिया गया है. 4 से 5 महीने से चक्कर लगातार युवक लगा रहा है उसकी कोई सुनवाई नहीं होती है बैंक मैनेजर द्वारा ना तो कर्ज बताया जाता है और कर्ज कब लिया यह भी नहीं बताया जाता है जिसके कारण उसे रजिस्ट्री करवाना है. और जमीन का काम रुका हुआ है इस कारण जमीन बंधक होने से जमीन से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है. इसलिए युवक ने इसके निराकरण के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!