शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से आज एक पिता ने अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है. पिता ने बताया कि 13 अप्रैल को उसकी बेटी ससुराल में थी. तभी पति ने चांटा मार दिया और मारपीट की जिसके बाद से बेटी ससुराल से लापता हो गई.
जानकारी के अनुसार घनश्याम धाकड़ पुत्र रतन लाल धाकड़ निवासी ग्राम खटका तहसील बैराड़ ने एसपी को दिया आवेदन बताया कि उसकी बेटी की शादी 3 वर्ष पूर्व दामोदर धाकड़ पुत्र मुरारी धाकड़ निवासी छोटा सतनवाड़ा से हुई थी. वहीं बेटी कृष्णा का पति दामोदर धाकड़ सास छुटिया, जेठ विक्रम उर्फ़ वकील धाकड़, जेठानी द्वारा बेटी कृष्णा के साथ गलत व्यवहार किया जाने लगा. साथ ही मायके से रुपए लाने को कहा गया. शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया.
घनश्याम धाकड़ ने बताया कि 13 अप्रैल को रात के लगभग 9 बजे दामाद दामोदर धाकड़ ने मोबाइल पर फोन किया और कहा कि कृष्णा से झगड़ा हो गया है और उसमें चांटा मार दिया है. जिसके बाद तुम इसे आकर ले जाओ. उसके बाद महिला कहीं लापता हो गई. इसकी शिकायत 14 अप्रैल को ससुरालियों ने सतनबाड़ा थाने में दर्ज कराई है. सतनवाडा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.
घनश्याम धाकड़ ने बताया कि उसकी बेटी के साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है. ससुरालियों ने बेटी को कहीं गायब कर दिया है या उसकी हत्या कर दी गई है.
सतनबाड़ा थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया का कहना है कि महिला के पति ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है महिला की तलाश जारी है. जल्द ही महिला को दस्तयाब कर लिया जाएगा.

खाना बनाने को लेकर पत्नी में मारा चाँटा, नाराज पत्नी हुई लापता, किसी को दिखे तो करें सम्पर्क / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment