Press "Enter" to skip to content

दलाल ने 50 हजार लेकर कराई शादी, अब नहीं आ रही पत्नी घर, 5 माह की हैं गर्भभती / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवक ने अपनी पत्नी को वापस बुलवाने एवं रुपए सहित जेबरात दिलाने की मांग की है. युवक ने बताया कि 1 साल पहले उसने युवती से शादी की थी और मकर संक्रांति पर उसे न्योता देकर बुलाया उसके बाद से पत्नी वापस नहीं आई है.

जानकारी के अनुसार धनीराम बघेल पुत्र गजुआ बघेल निवासी ग्राम देवपुरा थाना बैराड़ ने एसपी को दिया आवेदन ने बताया कि 1 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से उसकी शादी ज्योति सारथी पुत्र छोटेलाल सारथी निवासी ग्राम लोड़ाझार जिला राजगढ़ के साथ हुई थी वहीं 4 से 5 माह तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. युवक ने बताया कि 5 जनवरी 2023 को उसके नंबर पर ससुराल की तरफ से फोन आया और कहा गया कि मकर संक्रांति का न्योता है. मकर संक्रांति पर वह अपने ससुराल पहुंचा साथ ही पत्नी को लेकर भी पहुंचा युवक ने बताया कि 70,80 नग बकरी बेचने के बाद डेढ़ से 2 लाख रुपए लेकर गया था और पत्नी के सभी सोने चांदी के जेवर भी लेकर गया था. जिसके बाद मकर संक्रांति पर त्यौहार मनाने के बाद जब वह वापस अपनी पत्नी को लेकर आ रहा था तो ससुरालियों ने पत्नी को लाने से मना कर दिया. परिवार के अन्य सदस्य पत्नी को लेने गए तो उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई. युवक ने बताया कि पत्नी 5 माह की गर्भवती भी है.

धनीराम बघेल ने बताया कि दलाल सोनी जिसका मोबाइल नंबर 9109252267 निवासी पंचमुखी इंडियन सकति गैस गोदाम कनेटी द्वारा उसकी शादी कराई गई थी और शादी करवाने के नाम पर 50,000 अलग से लिए थे. एसपी से पत्नी सहित जेवरात और नकदी वापस लेने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!