Press "Enter" to skip to content

शिक्षक के सूने घर से चोरी, 1.25 लाख केश व सोने के जेवर चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर बायपास स्थित खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे शिक्षक के सूने घर का दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ दिया। बदमाश अलमारी तोड़कर 1.25 लाख रु. कैश, सोने के जेवर चुराकर ले गए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।


फरियादी वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र राधेलाल रावत निवासी खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे बायपास रोड फतेहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे पत्नी राधा अपनी ननद गायत्री के यहां राजेश्वरी रोड और दोनों बच्चे लाइब्रेरी चले गए थे। स्वयं स्कूल पढ़ाने पडोरा चला गया। शाम 5 बजे स्कूल से घर लौटा और मैन गेट का ताला खोकर अंदर गया तो कमरे का ताला टूटा था।

कमरे में सामान बिखरा था और लोहे की अलमारी का लॉक टूटा था। अज्ञात बदमाश 1.25 लाख रु. कैश, पत्नी की सोने की एक तौला झुमकी, सोने की 5-5 ग्राम की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र चुराकर ले गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!