शिवपुरी: कृषि उपज मंडी समिति (पिपरसमा) शिवपुरी में पिछले साल की तुलना में इस साल मार्च में 25% कम आवक रही। संयुक्त संचालक ग्वालियर ने मंडी सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इधर बाहर खरीदी को लेकर एसडीएम ने मंडी सचिव को नोटिस भेजा है। लगातार चली आ रहीं अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का उल्लेख किया है।
जानकारी के मुताबिक संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती ग्वालियर ने शिवपुरी मंडी में 25% आवक घटने पर सचिव हरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। दरअसल मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 की आवक में 25% कमी आई है। आवक में वृद्धि करने सचिव को समय-समय पर अवगत कराया, जिस पर सचिव ने आवक बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया। फिर भी आवक कम रह गई।
संयुक्त संचालक ने भार साधक की टीप सहित आवक में कमी के संबंध में सचिव से स्पष्टीकरण 3 दिन में मांगा है। जाबव नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इधर एसडीएम के निरीक्षण के वक्त दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले तो सचिव ने मौखिक रूप से बताया कि किन्ही अन्य स्थानों पर खरीदी कार्य करा रहे हैं, लेकिन सचिव ऐसे स्थान नहीं बता पाए।
एसडीएम ने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि खरीदी कार्य मंडी प्रांगण में ही होता है, बाहर खरीदी की व्यवस्था आपने किस प्रावधान से कही है। पूछने पर सचिव जवाब नहीं दे पाए थे। साफ-सफाई को लेकर भी मामला सामने आया है। ठेकेदार को मंडी की तरफ से हर महीने भुगतान हो रहा है।
जल्दबाजी में वाटर कूलर इंस्टॉल कराया, 6 फीट ऊंचाई पर टोंटियां लगवा दी
शिवपुरी एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता 13 अप्रैल को मंडी का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। सर्दियों में डेढ़ लाख रु. से अधिक कीमत का वाटर कूलर खरीदा, लेकिन स्टोर में रखकर छोड़ दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद आनन फानन में वाटर कूलर को किसान विश्राम भवन के अंदर इंस्टॉल तो करा दिया है, लेकिन बाहर टोंटियां 6 फीट ऊंचाई पर लगवा दी हैं। पांच फीट हाइट वाला किसान ही आसानी से पानी पी सकता है। जबकि ज्यादा लोगों की हाइट पांच से साढ़े पांच फीट ही रहती है। वाटर कूलर अभी ठीक से चालू भी नहीं हो सका है।
मंडी का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त, हादसे का डर: पिपरसमां मंडी प्रवेश द्वार ऊपर से क्षतिग्रस्त है। प्लेट निकली पड़ी है, जिसे ठीक नहीं कराया गया है। दूसरी प्लेट भी निकलकर गिर सकती हैं, जिससे किसान व व्यापारी हादसे का शिकार हो सकते हैं। मंडी परिसर के अंदर कुछ शेड पर उखड़ चुकी हैं।
जांच के बाद मंडी की आवक की वजह स्पष्ट होगी:
ने जब निरीक्षण किया तो मंडी प्रवेश द्वार पर किसी भी कर्मचारी द्वारा प्रवेश पर्ची नहीं काटी जा रही थी। मंडी में किसानों पर प्रवेश पर्ची नहीं मिली और ना ही प्रवेश पंजी संधारित थी। मंडी में तौल पर्ची एवं तौल पंजियों का संधारित नहीं मिलीं। भुगतान पंजी एवं व्यापारियों व किसानों की खतौनियां उपलब्ध नहीं पाई गईं। नीलामी पंजी संधारित है, लेकिन उसमें प्रविष्टियां नहीं मिलीं। जबकि मंडी सचिव ने 15 मार्च 2023 को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत दी थी। फिर भी एसडीएम के नोटिस की अनदेखी की गई।
कैशबुक, स्टॉक पंजी व भुगतान नस्तियां जब्त, जांच से स्पष्ट होगा:
मंडी की कैशबुक, स्टॉक पंजी और भुगतान नस्तियां जब्त की गईं जिनमें प्रथम दृष्टया स्टॉक पंजी व कैश बुक में दर्ज सामग्री की मात्रा मौके पर उपलब्ध नहीं थी। एसडीएम ने कैशबुक देखी तो मंडी में इनवर्टर मरम्मत से संबंधी बिलों का भुगतान हो रहा है, जबकि मंडी परिसर में कोई भी इनवर्टर नहीं मिला।
बाहर सीधे गोदामों पर खरीदी से मंडी में आवक घटी
मंडी से बाहर सीधे गोदामों पर खरीदी की बात सामने आ रही है। जबकि पोहरी रोड और फतेहपुर रोड पर दुकानों पर किसानों से सीधी उपज खरीदी चल रही है। ऐसे में मंडी की आवक घटना लाजमी है। बता दें कि पिछले साल सीधे मंडी से बिना गेटपास गेहूं का ट्रक निकला। मामला सामने आने पर सिर्फ दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। घटना से कोई सबक नहीं लिया, इसलिए मंडी की आवक पर सीधा असर पड़ रहा है।
कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय भेजेंगे
पिछले साल की तुलना में मार्च 2023 में शिवपुरी मंडी में 25% आवक कम रही। मंडी बोर्ड आय के रूप में नुकसान हुआ है। सचिव को मौखिक रूप से निर्देश दिए थे। आश्वासन देने के बाद भी आवक कम रही। सचिव से जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय भेजेंगे।
– आरपी चक्रवर्ती, संयुक्त संचालक, मंडी बोर्ड संभागीय कार्यालय ग्वालियर

मंडी में 25% आवक कम रहने पर संयुक्त संचालक ने जवाब मांगा, बाहर खरीदी पर सचिव को नोटिस थमाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News





Be First to Comment