Press "Enter" to skip to content

जौराई में फिर लौटा कूनो नेशनल पार्क का ओवान चीता, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर थाना बैराड़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जौराई से है जहां पर आज रविवार की सुबह करीब 8 बजे कूनो नेशनल पार्क से भागकर ओवान चीता ग्राम जौराई में आ पहुंचा है जिसके चलते पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है यहां पर आपको बता दें कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैदी से ओवान चीता की निगरानी में लगी हुई है वन विभाग के वन रक्षक आलोक प्रजापति ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ग्राम जौराई से उन्हें सूचना प्राप्त हुई की एक चीता उनके खेतों में घूम रहा है जिसके बाद वन विभाग के द्वारा चीतों के गले पर लगे ट्रैकिंग कॉलर से चीते की लोकेशन ट्रेस कर जौराई गाँव पहुंची और चीते को सुरक्षित वापस ले जाने के प्रयासों में लगी वन विभाग की टीम ने मौजुद वन रक्षक आलोक प्रजापति वन परिक्षेत्र सहायक सुघर सिंह बाजौरिया वन रक्षक गब्बर सिंह बाजौरिया ट्रैकिंग गार्ड सुरेंद्र यादव और वाहन चालक हरिओम परिहार मौके पर मौजूद हैं और चीते को पकड़ने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!