Press "Enter" to skip to content

ट्रैन के सामने कूदा युवक, दोनों पैर कटे, घर बाले करते रहे इंतज़ार / Shivpuri News

शिवपुरी में युवक चलती ट्रेन के सामने कूद गया, जिसमें उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में युवकी की पहचान नहीं हो पाई थी अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मामला कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव का है। यहां रेलवे ब्रिज के पास युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी।


जानकारी के अनुसार युवक बदरवास थाना क्षेत्र के बामोर गांव का रहने वाला मोहर सिंह केवट पुत्र दयाराम केवट उम्र 28 साल है। आज सुबह कोलारस रेलवे स्टेशन के पास बने मोहरा अंडर ब्रिज के पास रेलवे पटरी से होकर गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई लेकिन दोनों पैर ट्रेन के पहिए की चपेट में आने से कट गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल मोहर सिंह को पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे तत्काल डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने मोहर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए हुसैन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

युवक मोहर सिंह केवट के जीजाजी जितेंद्र केवट ने बताया कि मोहर सिंह की हालत नाजुक है। उसके 4 भाई है 2 छोटे भाई ग्वालियर में काम करते हैं। मोहर सिंह का एक भाई सालों से लापता है। पिता की मौत पहले ही हो गई थी। वह घर का मुखिया और मां का एकमात्र सहारा था। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह घर से मजदूरी करने निकला था लेकिन शाम में वापस नहीं लौटा। इस बीच मोहर सिंह के जीजाजी जितेंद्र केवट अपने ससुराल आए हुए थे। उन्होंने रात में मोहर सिंह से फोन पर बात की, तब उसने बताया था कि वह डेढ़ से दो बजे के बीच घर आ जाएगा लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। आज सुबह खबर लगी कि मोहर सिंह ने जानलेवा कदम उठा लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!