शिवपुरी: सिहोर थाना क्षेत्र में बीती रात एक खड़े डंपर में पीछे से बाइक जा घुसी इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सिहोर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आड़र गांव का रहने वाला 39 साल का दलवीर जाटव पुत्र भजना जाटव नरुआ गांव के पास एक पेट्रोलपंप पर काम करता था। बीती रात 10 बजे दलवीर जाटव बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पेट्रोलपंप के लिए निकला था।
इसी दौरान इन्दरगढ़ गांव के आदिवासी बस्ती के पास सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से दलवीर जाटव की बाइक टकरा गई। इस हादसे में दलवीर जाटव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिहोर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
दो दिनों से सड़क पर खड़ा था डंपर
बताया गया है जिस डंपर से टकरा कर युवक की मौत हुई है वह डंपर दो दिनों खराब होने के चलते सड़क पर खड़ा था। डंपर के पीछे न ही रेडियम लगी थी और न उसके आगे पीछे झाड़ी या पत्थर लगाए गए थे जिससे आगे-पीछे से आने वाले वाहन सतर्क हो सके। संभवत रात के अंधेरे में दलवीर जाटव को भी सड़क पर खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया होगा। इसके चलते यह हादसा घठित हो गया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

खड़े डंफर में पीछे से जा घुसी बाइक, बाइक चालक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment