Press "Enter" to skip to content

चालक के पैर से गुजरा बस का अगला पहिया, ग्वालियर से श्योपुर जा रही थी बस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शिवपुरी-श्योपुर मार्ग पर एक बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस का अगला पहिया बाइक चालक के पैर पर चढ़ गया। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक की बाइक भी बस नीचे पूरी तरह से समा चुकी थी।


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पोहरी थाना पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से घायल की नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बाला जी बस क्रमांक MP07MG8282 आज सुबह ग्वालियर से श्योपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुड़ी मोड़ पर शिवपुरी शहर का रहने वाला बाइक (MP33MC9718) सवार विवेक शर्मा पुत्र खाड़ेराम शर्मा उम्र 30 साल बस में सामने से जा टकराया।

इस हादसे में बस का अगला पहिया विवेक के एक पैर से होकर गुजर गया और विवेक की बाइक बस के नीचे पूरी तरीके से समा गई। बस ओर बाइक की भिड़ंत के बाद गंभीर रूप से घायल विवेक को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोहरी थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!