Press "Enter" to skip to content

तीन बीघा में अफीम की खेती कराने वाला जयपुर का शैतान गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: छर्च थाना क्षेत्र के ककरा स्थित आदिवासी की 3 बीघा में अफीम की खेती जब्त करने के बाद पुलिस ने मुख्य सूत्रधार शैतान सिंह जाट को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


जानकारी के मुताबिक पोहरी एसडीओपी ने पोहरी, छर्च, बैराड़ व गोवर्धन थाना पुलिस बल की मदद से 5-6 मार्च की दरम्यानी रात दबिश देकर ककरा गांव में 3 बीघा में अफीम की खेती जब्त की थी। दो हिस्सों में बहने वाली नदी के बीच वाले हिस्से में अफीम की खेती लहलहा रही थी। पुलिस ने उस वक्त 5404 पौधे जब्त किए जिनकी 12 लाख रुपए कीमत आंकी गई।

खेत मालिक किसान कोमल (55) पुत्र अंडू आदिवासी निवासी ग्राम ककरा, खेती कराने वाले पदमसिंह (45) पुत्र लाल किशन यादव और श्रीनिवास यादव निवासी ककरई को गिरफ्तार किया था। छानबीन के दौरान पता चला कि शैतान सिंह जाटव निवासी जयपुर राजस्थान द्वारा अफीम की खेती कराई जा रही थी।

दरअसल शैतान सिंह छर्च व पोहरी बोरिंग मशीन का काम करता था। सुरक्षित जमीन देखी और स्थानीय लोगों को लालच देकर अफीम की खेती करा दी। पुलिस ने शैतान सिंह को मोबाइल लोकेशन के जरिए एक निजी होटल से ढूंढ निकाला। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!