Press "Enter" to skip to content

ईश्वरी गांव के पास हादसा, कार पलटी, हादसे में एक की मौत, चार घायल / Shivpuri News

शिवपुरीव बदरवास थाना क्षेत्र में ईश्वरी गांव के पास शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हैं। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। पांचों दोस्त महाकाल लोक के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे।


जानकारी के मुताबिक ईश्वरी गांव के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे कार क्रमांक बीआर01 डीवी 6565 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अभिषेक कटारा (25) की मौत हो गई है। जबकि हर्ष पुत्र सुनील राय निवासी प्रतापगढ़, अभिषेक सिंह (24) पुत्र संजय राजपूत निवासी चंदौजी जिला वाराणसी, रत्नाकर राय व हिंमाशु कुमार घायल हो गए हैं।

गंभीर रूप से घायल अभिषेक सिंह, रत्नाक राय व हिंमांशु को देर शाम बदरवास से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। घायल हर्ष कुमार ने पुलिस को बताया कि पांचों साथी नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पांचों महाकाल लोक के दर्शन करने नोएडा से उज्जैन के लिए निकले थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!