शिवपुरी: कोलारस के लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के साथ ओम सांई नाम की एक कंपनी ने फ्रॉड किया है। किसानों को मटर की फसल कर मोटा मुनाफा कमाने की योजना के बारे में समझाया। इसके बाद दर्जनों किसानों ने कंपनी के कहने पर अपने खेतों में मटर की फसल उगा ली, लेकिन उस कंपनी ने फसल कटने के बाद भी मटर को नहीं खरीदा। 2 माह बीत जाने के बाद नाराज किसानों ने आज ओम साईं कंपनी के एजेंट को पकड़ लिया और कोलारस एसडीएम ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। करीब डेढ़ घंटे तक कोलारस एसडीएम ऑफिस के बाहर ड्रामा चलता रहा हालांकि ओम साईं कंपनी के एजेंट ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
ये थी योजना
कोलारस अनुविभाग के देहरदा गांव के रहने वाले नितेश रघुवंशी ने बताया कि अक्टूबर माह में सचिन और मुकेश कुमार से वह मिला था। दोनों ने मटर की फसल की योजना के बारे में बताया था कि ओम साईं कंपनी जिला जालौन से संचालित होती है। यह कंपनी मटर की फसल करने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत वह किसान को एक क्विंटल मटर का बीज देती है और उसके एवज में कोई भी राशि नहीं लेती है जब फसल निकलती है तब किसान को एक क्विंटल मटर के बीज की जगह 2 क्विंटल मटर का बीज देना होता है साथ ही अन्य मटर की फसल भी कंपनी 5 हजार क्विंटल के हिसाब से किसान के खेत से ही खरीद लेती है।
नितेश ने बताया कि सचिन और मुकेश कुमार की बताई योजना काफी लाभकारी समझ आई जिसमें नुकसान समझ में नहीं आया था तो मैंने अक्टूबर में ओम साईं कंपनी से एग्रीमेंट कर लिया। नितेश ने बताया कि इस क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गावों क्व दर्जनों किसानों ने इस योजना के तहत मटर की फसल की थी। ओम साईं कंपनी द्वारा किसानों को लगभग 250 क्विंटल मटर का बीज दे दिया था। किसानों ने फसल भी बो दी थी। फरवरी माह में फसल पक कर तैयार को गई थी। इसके बाद लगातार किसानों द्वारा ओम साईं कंपनी के एजेंटों को फोन लगाया जा रहा था लेकिन कंपनी के एजेंटों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद सभी किसान परेशान थे। किसानों को फसल कटवा कर अपने घर मे रखना पड़ी थी।
किसानों ने पकड़ा एजेंट
जानकारी के अनुसार किसान मटर की फसल को घरों में रखे थे और कंपनी के एजेंटों की तलाश भी कर रहे थे आज कुछ किसान शिवपुरी शहर आए हुए थे जहां उन्हें ओम साईं नाम के एजेंट सचिन और मुकेश कुमार मिल गए। जिन्हें पकड़कर किसान कोलारस एसडीएम के दफ्तर ले पहुचे। सूचना मिलते है अन्य किसान भी कोलारस एसडीएम ऑफिस पहुच गए। जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने दोनों एजेंटों की जमकर खबर ली।
एसडीएम ऑफिस से निकला सुलह का रास्ता
ओम साईं कंपनी के एजेंट मुकेश कुमार ने बताया कि मटर का भाव गिरने के चलते किसानों की फसल को खेतों से नहीं उठा पाए थे। किसानों से एसडीएम ऑफिस में बैठकर चर्चा हुई है इसमें तय हुआ है कि अब किसानों की मटर की फसल पांच हजार रुपए की जगह चार हजार पांच सौ रुपए में खरीद ली जाएगी। इसके लिए किसानों से कुछ समय की मोहलत मांगी गई है।

UP की कंपनी ने मटर की फसल लगवाई, खरीदी नहीं; किसानों ने एजेंट को पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment