शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र के सूडा गांव में बीती रात एक चार फीट का मगरमच्छ को टहलते ग्रामीणों ने देखा, तत्काल मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम और सर्प मित्र ने मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित मोहनी डेम में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे से तीन किलोमीटर दूर मोहनी डेम के पास सूडा गांव में मोहनी डेम से निकलकर एक चार फीट का मगरमच्छ बीती रात करीब साढ़े आठ बजे घुस गया। जिसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
आनन-फानन में मगरमच्छ की सूचना वन विभाग और नरवर क्षेत्र के सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुचे सलमान पठान, वन विभाग टीम के डिप्टी रेंजर सतीश मौर्य, वनरक्षक सुनील कुशवाह, वनरक्षक कपिल शर्मा, वनरक्षक मिथुन ने मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि कभी भी कोई वन्य जीव जैसे मगरमच्छ, सांप, गोय आदि अगर देखे जाए तो वन्य जीव को बिना छेड़े तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को देनी चाहिए जिससे किसी भी घटना से बचा जा सके। आज चार फीट के मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है। इस मगरमच्छ को सुरक्षित मोहनी डेम में छोड़ दिया गया है।

गाँव में घुसा 4 फुट का मगरमच्छ, वन बिभाग की टीम ने पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment