शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता के साथ हाथ-मूंह बांधकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.पीड़िता ने घटना की शिकायत अपने पति के साथ पुलिस थाने में दर्ज कराई है,जिस पर पुलिस ने 2 युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.वहीं दुष्कर्म का केस दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए हैं.पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रात में वह अकेली अपने घर में सो रही थी पति अपने बीमार चाचा को देखने शिवपुरी अस्पताल गये थे.रात करीब 11.00 बजे घर के बाहर से किसी ने दरवाजे में धक्का दिया मैंने उठकर देखा तो मेरे गाँव के मनोज कुशबाह और महेन्द्र कुशवाह थे मैं कुछ बोलती इससे पहले मनोज कुशवाह ने मुझे पलंग से हाथ पकड़ कर खीच कर जमीन पर पटक दिया और महेन्द्र ने मेरे दोनों हाथ पकड़ लिये मनोज ने साफी से मुँह बांध दिया फिर मनोज ने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.इतने में मेरे ससुर भगवान सिह आ गये जिन्होने मुझे मनोज व महेन्द के चंगुल से छुडाया. मेरे ससुर ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी मेरे ससुर में धक्का देकर भाग गए.
पोहरी थाना प्रभारी टीआई बलविंदर सिंह ढिल्लन ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर 2 युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है.आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जल्दी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

2 युवकों ने 25 वर्षीय विवाहिता के साथ की हैवानियत गैंग रेप का केस दर्ज, आरोपी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment