Press "Enter" to skip to content

3 नर्स के घरों से चोरों ने जेवरात एवं नगदी चोरी की, CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज डीन, पूर्व डीन एसोसिएट प्रोफेसर और नर्स आवास को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने आभूषण व नकदी सामग्री चुरा ली। खास बात यह है कि अज्ञात चोरों की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।


पुलिस पड़ताल में जुटी है मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर केवी वर्मा ने बताया कि मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात तकरीबन 2 बजे अज्ञात चोर उनके आवास के पास बने पूर्व डीन डॉक्टर इला गुजरिया और एसोसिएट प्रोफेसर चौहान के निवास के बाहर आउटिंग हाउस को ताला तोड़कर चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। लेकिन वहां से कुछ ले जाने में सफल नहीं रहे। इस दौरान डीन डॉक्टर वर्मा के सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोरों की फोटो दर्ज हो गई जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा।

वहीं तात्या टोपे नगर में बने मकान नंबर 224 सोनू के यहां से अज्ञात चोर गिरोह ने 25 हजार नगद और सोने की चेन, ई-63 में रहने वाले बुलबुल शाह स्टाफ नर्स के यहां से 6 हजार नगर और कुछ घर का सामान, तथा ई-61 को निशाना बनाकर वहां से नगदी और ज्वेलरी का सामान ले गए। जबकि ई-154 मैं घुसकर घर में रखें 20 हजार रुपए अज्ञात चोरों ने चुराए। एक ही रात में इस तरह की वारदात चौंकाने वाली रही जिसकी सूचना थाने में दी गई, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!