Press "Enter" to skip to content

सड़क पर विचरण करते हुए तेंदुआ हुआ कैमरे में कैद, बाहन को देख जंगल में घुसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के शिवपुरी-नरवर मार्ग पर एक बार फिर तेंदुए को सड़क पर घूमते देखा गया है। रात करीब साढ़े नौ बजे के लगभग दो दोस्त नरवर कस्बे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक तेंदुआ शिकार की फिराक में घूमता हुआ दिखाई दिया।


सड़क के किनारे जाली लगी हुई थी तेंदुआ जंगल की ओर जाना चाहता था इसी लिए तेंदुआ सड़क पर भी दौड़ा इस बीच सामने से आ रही एक कार के सामने आया लेकिन कार के ड्राइवर ने दूर से ही ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में समा गया। बता दें कि नरवर सरनबाडा मार्ग को तेंदुओं का पसंदीदा मार्ग माना जाता है।

बता दें कि नरवर-शिवपुरी मार्ग तेंदुओं की पसंदीदा जगह मानी जाती है। इस मार्ग पर पड़ने वाले झिन्ना क्षेत्र और टपकेश्वर महादेव क्षेत्र में अक्सर तेंदुओं को शिकार के लिए घूमते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले भी कई बार इन्ही क्षेत्रों में तेंदुओं को कैमरे में कैद किया गया है। यही बजह से झिन्ना क्षेत्र और टपकेश्वर महादेव क्षेत्र को तेंदुओं की आरामगाह माना जाता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!