शिवपुरी: अनुविभाग के मुड़ेरी गांव के ग्रामीण शिवपुरी एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में मुरैना के दबंग ने अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया है। यह रास्ता 100 साल पुराना है जो दंबग के खेतों के बीचों-बीच से होकर गुजरता है खेतों के मिलान के लिए दबंग ने मिलीभगत कर 100 साल पुराने रास्ते को बंद करा दिया है। कई शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। अधिकारी ग्रामीणों के आरोपों के बावजूद कुछ नहीं कह पाए जबकि मुड़ेरी के पटवारी ने रास्ता होना स्वीकार किया है लेकिन किस मढ़ से बना इसके बारे में नहीं बता सके।
पीढ़ियों से बना हुआ है रास्ता
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम मुड़ेरी का यह रास्ता सालों पुराना है इस रास्ते को वह पीढ़ियों से देखते आ रहे हैं। इसी रास्ते से वह अपने खेतों पर जाते रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि नायब तहसीलदार गुर्जर ने मुरैना के रहने वाले मोहन सिंह भदौरिया से रिश्वत लेकर सरकारी रास्ते को जुतवा कर दबंग के खेतों को मिलवा दिया है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।
ग्राम मुड़ेरी के ग्रामीणों का कहना है कि वह तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से इसकी शिकायत दर्ज करा चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी के चलते बुधवार को दर्जन भर से अधिक किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर अपनी पीड़ा एसडीएम अंकुर गुप्ता को बताई।
ग्रामीणों का कहना है कि शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता ने भी उनकी समस्या सुनने और निराकरण करने की बजाय उन्हें अपने चेम्बर से बाहर भगा दिया। एसडीएम के चेम्बर से बाहर भगाए जाने के बाद ग्रामीण नाराज हो गए और एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे।
एसडीएम ने बनाई मामले से दूरी
इस पूरे मामले में शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि यह मामला मात्र दो लोगों का आपसी विवाद का है। इस मामले में वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते अगर वह कुछ बोलेंगे तो उन्हें नोटिस मिल जाएगा। इस संबंध में शिवपुरी कलेक्टर का पक्ष जान लिया जाए।

SDM कार्यालय का किया ग्रामीणों ने घेराव, 100 साल पुराने रास्ते को कराया बंद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment