शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के भडौता गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात घर में सो रहे एक किसान पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला बोलकर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ गए। सूचना के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।
कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे सत्यप्रकाश पुत्र राजेंद्र भार्गव निवासी भड़ोता ने बताया कि 10 अप्रैल की रात रविवार को उसका छोटा भाई राजेंद्र कुमार भार्गव कृषि कार्य से भडौता आया हुआ था और रात होने के कारण वह अपने पुश्तैनी मकान में रुक गया।
रात में वह अपनी बाखर की पौर में सो रहा था। उसी समय कोई अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह मरणासन्न स्थिति में आ गया। मंगलवार की सुबह राजेंद्र के पुत्र ने फोन लगाया लेकिन राजेंद्र का फोन रिसीव नहीं हुआ। जिसकी जानकारी मुझे दी गई और भतीजे ने बताया कि पापा जी फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद हम सब लोग मिलकर भडौता पहुंचे। जहां दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरबाजा नहीं खुला तो हम दीवार लांघकर मकान के अंदर पहुंचे। जहां खटिया पर राजेंद्र खून से लथपथ पड़ा था।
जिसकी जानकारी तुरंत ही भतीजे सत्यप्रकाश को दी, जो अपनी कार लेकर वहां आ गया और राजेंद्र को मरणासन्न हालत में कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया और मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर भेज दिया। जहां उसे अभी तक होश नहीं आया है। हमलावर लूट के उद्देश्य से घर में घुसे थे। क्योंकि राजेंद्र का न ही मोबाइल मिला है और न ही उसके पास रखे पैसे।
हालांकि यह ज्ञात नहीं हुआ है कि राजेंद्र के पास कितने पैसे थे। यह उसके होश में आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, मोबाइल और पैसे भी ले गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment