Press "Enter" to skip to content

महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, कोर्ट ने किया बरी, अब फिर से दे रही झूठे केस में फ़साने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी एसपी ऑफिस में आज जनसुनवाई के दौरान नरवर के रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है. युवक ने बताया कि इससे पहले भी बलात्कार का झूठा केस महिला द्वारा लगाया जा चुका है. जिसमें माननीय न्यायालय ने मुझे बरी किया था.

जानकारी के अनुसार अशरफ उर्फ़ टीपू खान पुत्र कमाल खान निवासी वार्ड नंबर 13 पुरानी मंडी थाना नरवर ने आज एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह ड्राइवर होकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं. युवक ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने 2021 में झूठी रिपोर्ट बलात्कार की दर्ज कराई थी. जिसका प्रकरण न्यायालय में चला था. प्रकरण चलने के दौरान न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश करैरा ने 23 फरवरी 2022 को युवक को उस मामले में दोषमुक्त किया था.

युवक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फिर से महिला द्वारा उसका रास्ता रोककर गाली गलौज की जाती है. और धमकी दी जाती है जिसे वह नजर अंदाज कर देता है वहीं युवक के मोबाइल पर महिला द्वारा ऑडियो क्लिप भेजकर धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि फिर से वह झूठे केस में युवक को फंसा देगी जिसके कारण से युवक काफी परेशान हैं और आज एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!