Press "Enter" to skip to content

ईंटों से भरा ट्रैक्टर हुआ अनियंत्रित ईंटे गिरने से बाइक पर सवार दो छात्राएं हुई गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पुलिस थाना बैराड़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भौराना पेट्रोल पंप के पास से है जहां पर आज मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ईंटों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया साथ ही ट्रैक्टर के पास से गुजर रही तीन छात्राएं जो कि बैराड़ स्कूल से परीक्षा देकर अपने गांव सिलपरा जा रही थी तभी अचानक ईटों से भरे ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया जिसके कारण ट्रोली में भरी ईंट लड़कियों पर जा गिरी जिससे एक ही बाइक पर सवार तीन छात्राओं में से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हे घायल अवस्था में बैराड़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है दुर्घटना में घायल छात्राएं सरिता पुत्री नारायण यादव उम्र 16 वर्ष अंजली पुत्री नारायण यादव उम्र 14 वर्ष है जिनका उपचार बैराड़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!