शिवपुरी: शिवपुरी के नवजीवन हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले आज एक बिकलांग पिता ने अपने बेटे की मौत की एसपी से न्याय की गुहार लगाई है पिता ने बताया कि उसके बेटे को जबरदस्ती कार में बिठा कर आरोपी कर ले गए थे और उसके साथ मारपीट की थी जिसके बाद इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई थी आज दिनांक तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार राजाराम शर्मा पुत्र स्व. श्री श्याम लाल शर्मा निवासी पोहरी बस स्टैंड के पास नवजीवन हॉस्पिटल के पीछे ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 27 सितंबर 2021 को हवाई पट्टी के सामने नरेंद्र शर्मा का फार्म है. उनके फार्म के गेट पर बेटा मनोज शर्मा और उसके साथ में एक लड़का और था वह दोनों खड़े थे तभी आईटीआई की तरफ से एक कार आई और उसमें अन्नी शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी झांसी रोड फॉरेस्ट रेंज ऑफिस के ठीक सामने रुकी उस कार में दो व्यक्ति और बैठे थे. इसके बाद हनी शर्मा ने कार रोककर बेटे से कहा कि गाड़ी में बैठ जा करबला से लौट कर आते हैं लेकिन बेटे ने कार में बैठने से मना कर दिया उसके साथ दो अन्य लोग भी गाड़ी में बैठे थे उन्हें बुलाया और जबरन बेटे को बिठा कर ले गए इसके बाद बेटे के साथ जो व्यक्ति था उसने मना किया कि जब वह नहीं जाना चाहता तो उसे क्यों ले जा रहे हो इस बीच बेटे को आरोपी गढ़ बिठा कर ले गए और करबला तरफ जंगल में ले जाकर कुछ पिला दिया जिसके बाद उसे वापस शाम के समय नरेंद्र शर्मा के गेट के बाहर छोड़कर भाग गए इसके बाद आरोपी गणों ने धमकी भी दी कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे.
पीड़िता ने बताया कि पुत्र ने सुबह 4 बजे मनोज के दोस्त सत्य प्रकाश अवस्थी को फोन कर बुलाया और बड़े अस्पताल ले गए वहाँ इलाज के दौरान सुबह 7 बजे उसकी मृत्यु हो गई बाद में उसका पीएम हुआ लेकिन आज दिनांक तक उन तीनों आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही पीएम रिपोर्ट मिली है पिता ने एसपी से आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है.

इलाज के दौरान बेटे की हुई थी मौत, कार में बिठाकर जबरजस्ती ले गए थे, नहीं हुई कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment