Press "Enter" to skip to content

पुलिस की मुखबिरी करने बाला ही निकला चोर, 5 चोरी की मोटरसायकिल जप्त / Shivpuri News

पूर्व में पुलिस की मुखबिरी करने बाले के कब्जे से खनियाधाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिलें पकड़ी

पकड़ी गईं पांच चोरी की बाइकों की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मामला दर्ज कर पूंछतांछ जारी

शिवकांत सोनी खनियांधाना: खनियांधाना पुलिस द्वारा थाने के सामने सघन वाहन चैकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक को आरोपी सहित पकड़ा पुलिस पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि महेश लोधी निवासी गुड़र राजापुर से खरीद कर बेचने का काम करता हूं साथ ही और मोटर साइकिलें मेरे पास रखी हुई है पुलिस ने बताए हुए स्थान से अन्न मोटर साइकिल उठवाकर थाने में रखवा दी गई और टीम बनाकर अन्न आरोपियों को गिरफ्तार कर पूंछतांछ की जा रही है पकड़े गए आरोपी विक्रम सिंह परिहार पुत्र हरप्रसाद परिहार निवासी बार्ड क्रमांक 02 मस्जिद के सामने खनियांधाना के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल व नीलम सिंह निवासी बार्ड क्रमांक 01 थाने के पीछे खनियांधाना ने भी अपने पास चोरी की मोटर साइकिल रखा होना बताया उक्त सूचना पर से आरोपी नीलम परिहार के घर के बगल मे बने बगीचे से 3 मोटरसाइकिल को बरामद किया है पांचो मोटर साइकिलो की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है आरोपियों के द्वारा उक्त मोटर साइकिले आरोपी महेश लोधी निवासी राजापुर गूडर से खरीदना बताया है उक्त मोटर साइकिलें अशोकनगर, कोलारस इन्दौर उत्तरप्रदेश से चोरी करना बताया आरोपियों से अन्य आरोपियों के सम्बंध मे पूछताछ भी की जा रही है आरोपीगणों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!