शिवपुरी: शहर के 39 वार्डों में चुनी गई एकमात्र लाडली पथ सड़क का काम टेंडर होने के 2 माह बाद भी अटका है। रविवार को वार्ड वासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष ने शिकायत कर कहा कि यहां ना तो सही नालियां बनाई है और ना ही पेवर्स लगाए गए, ऐसे में यहां ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे गलत निर्माण की जांच कर आऊंगी जिसमें सीधा जवाब ठेकेदार के साथ नगर पालिका के इंजीनियरों को देना होगा।
वही इन आरोपों को नकारते हुए ठेकेदार ने कहा कि सड़क का 60 फीसदी से अधिक काम कर चुका हूं चार आने का भी भुगतान नहीं हुआ है आगे काम नहीं करूंगा। कुल मिलाकर 20 साल ठंडी सड़क पर शुरू हुआ सीसी निर्माण कार्य एक बार फिर अटक गया है।
रविवार दोपहर 1 बजे नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ठंडी सड़क पहुंची जहां वार्ड वासियों ने शिकायत कर कहा कि यहां इतनी गहरी नालियां बनाई गई है कि कचरा फंसा रह जाएगा वही पेवर्स भी नहीं लगाए गए हैं जबकि प्रदेश के खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस सड़क का भूमि पूजन किया था और इसे लाडली पथ नाम दिया था।
बावजूद इसके ठेकेदार अब तक इस काम को पूरा नहीं कर सके हैं जबकि यहां सड़क के एक हिस्से को पिछले दिनों निकली ट्रॉली ने तोड़ दिया है और कोर्ट रोड से ठंडी सड़क को जोड़ने वाला मार्ग भी पूरी तरह से खुदा पड़ा है जिससे राहगीर यहां से नहीं निकल पा रहे हैं।
नप अध्यक्ष ने वार्ड वासियों की शिकायत पर कहा कि हम इसकी गुणवत्ता की जांच कराएंगे और ठेकेदार सहित जो अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं उनसे भी जवाब तलब करेंगे।
80 लाख रुपए से बन रही लाड़ली सड़क
वार्ड वासियों ने शिकायत कर कहा कि तकरीबन 80 लाख रुपए की लागत से लाडली पथ सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से यह अब तक पूरा नहीं हो सका है वही इस सड़क का निर्माण करा रहे ठेकेदार अर्पित शर्मा से जब पूछा कि वह निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं करा रहे तो उनका जवाब था कि अब तक 65 फीसदी से अधिक काम यहां करा चुके हैं और भुगतान के नाम पर उन्हें चार आने भी नहीं मिले हैं ऐसे में सड़क निर्माण कार्य कैसे पूरा करें जब तक हमारे भुगतान अटके हैं तब तक हम कैसे काम करेंगे।
ठेकेदार से जवाब मांगेंगे
सड़क निर्माण कार्य बेहद घटिया है। हम इसकी जांच कराएंगे। वार्ड वासियों ने आरोप लगाया है कि ना नालियां सही बनाई, ना पेवर्स लगाए और तो और आड़ी तिरछी बड़ी नालियां बनाकर निर्धारित मापदंड का कार्य नहीं किया। अब हम ठेकेदार और नगरपालिका के कर्मचारियों से इसका जवाब मांगेंगे।
गायत्री शर्मा, नपाध्यक्ष

लाडली लक्ष्मी पथ सड़क का नगरपालिका अध्यक्ष ने किया भ्रमण, ठेकेदार से नाराज वार्डवासी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment